हाजीपुर, मई 4 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र चांदपुरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सीएनजी टेम्पो पर लदे 10 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही टेम्पो में सवार दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिदुपुर की तरफ से सीएनजी टेम्पो में विदेशी शराब लाया जा रहा है। जिस पर पुलिस बल के साथ चांदपुरा थाना के गेट के सामने वाहन चेकिंग शुरु की गई। तभी बिदुपुर की तरफ से आ रहे हैं सीएनजी टेंपो के चालक टेम्पो को घुमाकर रसलपुर हबीब जाने वाली रास्ता में भागने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- लीची गाछी में से 95 कार्टन विदेशी शराब बरामद जिसे पुलिस बल ने पकड़ लिया और टेम्पो की तलाशी ली गई। जिसमें कुल 10 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। वहीं टेंपो पर बैठे व्यक्ति बिदुपुर थाना क्षेत्र...