रुद्रपुर, मार्च 22 -- किच्छा। टेम्पो चालक से पैसे की मांग करते हुए चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसका टेम्पो क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रूप लाल पुत्र मंगली निवासी ग्राम मसूर गंज बहेड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह रूद्रपुर-किच्छा रोड पर टेम्पो चलाकर अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। शनिवार को वह आदित्य चौक पर सवारी भर रहा था। इस बीच एक अन्य टेम्पो चलाने वाला समीर बंजारा निवासी मौहल्ला चार बीघा सिरौलीकलां किच्छा अपने तीन साथियों के साथ वहां आया और रूपलाल से पैसे मांगने लगा। विरोध करने पर उन्होंने रूपलाल को लाठी डंडो से मारा व उसके टेम्पो को तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। रूपलाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.