चित्रकूट, मई 5 -- पहाड़ी। थाना क्षेत्र स्थित कर्वी-राजापुर मुख्य मार्ग में मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे जमहिल के पास सामने से आ रहे टेंपो के लहराने पर उसे बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार 13 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कर्वी से सवारियां भरकर पिकअप राजापुर जा रहा था। जमहिल पुल के पास पहुंचने पर सामने आ रहे टेंपो को लहराता देख उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने पिकअप को मोड़ दिया। इसी दौरान तेज आंधी की वजह से अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। हादसे में पिकअप सवार 35 वर्षीय शुभम निवासी मनकापुर थाना पश्चिम शरीरा कौशांबी, चार वर्षीया खुशबू पुत्री श्रीचंद निवासी मुकुंदपुर थाना भरतकूप, 29 वर्षीय रामऔतार निवासी मुकुंदपुर, 13 वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.