जौनपुर, मार्च 22 -- बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बटाऊबीर-सिंगरामऊ मार्ग स्थित चंदापुर गांव के पास रविवार को टेम्पो के धक्के से बाइक सवार एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के डड़ारी गांव निवासी मंगरुराम अपनी 52 वर्षीया पत्नी सुरसत्ती को बाइक से लेकर बदलापुर जा रहा था। जहां उक्त स्थल पर पहुंचने पर पीछे से आ रहे टेम्पो ने धक्का मार दिया। जिससे दोनों बाइक सहित गिर पड़े। घटना में सुरसत्ती के सिर में गंभीर चोटें आई। उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि टेम्पो को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.