जहानाबाद, जून 2 -- प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर, चालक वाहन लेकर फरार काको, निज संवाददाता। बिहारशरीफ-जहानाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर काको थाना क्षेत्र के हाजीपुर गाँव के समीप सोमवार की देर शाम ऑटो के ठोकर से बाइक सवार महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना का विवरण स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए पटना ले गए। दुर्घटना के बाद टेम्पो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार काको निवासी मोहम्मद ऐमन अपनी रिश्तेदार सरीना के साथ बाइक से जहानाबाद से काको लौट रहे थे।

दुर्घटना का कारण इसी दौरान हाजीपुर गाँव के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टेम्पो ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार ...