मधुबनी, मई 2 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी,निज प्रतिनिधि। एसएच75 पर शनिवार को टेम्पो की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गयी। घटना जगवन चौक के पास हुई।गंभीर अवस्था में घायल कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी निवासी शिवनंदन साह 57 को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शिवनंदन साह अपनी पौत्री की छठी में शामिल होकर घर वापस लौट रहा था। इसी बीच जगवन में टेम्पो चालक ठोकर मार दिया। सूचना मिलने पर पतौना थाना भी मौके पर पहुंची।लेकिन इससे पहले ही स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक शिवनंदन साह को डीएमसीएच ले जाया गया था। घटना के बाद टेम्पो चालक फरार हो गया। शिवनंदन साह को दो पुत्र है।मृतक काफी धार्मिक स्वभाव के थे। निधन से चहुटा एवं अहियारी में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.