फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर बढ़पुर में एक गेस्ट हाउस के निकट टेम्पो की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। सब्जी विक्रेता मंडी में बेचने के लिए ठेली लेकर सब्जी लेने जा रहा था। इस घटना से परिवार वालों में कोहराम मच गया। शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फतेहगढ़ के बंधौआ गांव का सोनपाल ठेली पर सब्जी लगाकर बेचने का काम करता था। मंगलवार को सुबह सब्जी लेने ठेली लेकर मंडी जा रहा था। जैसे ही वह बढ़पुर के एक गेस्ट हाउस के निकट पहुंचा कि तेज रफ्तार एक टेम्पो ने उसके टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो पलट गया। गंभीर रूप से घायल सोनपाल को लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनो के मुताबिक सोनपाल सालों से ठेली लगाकर सब्जी बेचने का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.