टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक फरार
रुडकी, मई 23 -- कलियर। इमलीखेड़ा और मोहम्मदपुर पांडा के बीच टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। उसे लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दरियापुर निवासी मनोज कुमार अपनी बाइक से रुड़की से अपने घर लौट रहे थे। इमलीखेड़ा और मोहम्मदपुर पांडा के बीच टेम्पो ने ओवरटेक कर बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल मनोज कुमार को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, टेम्पो चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.