बहराइच, मार्च 28 -- राजापुर ईटहा मार्ग के मुनीमपुर के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार रांग साइड टैम्पो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उसके परिजनों की मदद से शिवपुर सीएचसी पर भर्ती कराया है। खैरीघाट थाने के बौंड़ी गांव निवासी अजय कुमार (35) पुत्र दशरथ बाइक से शुक्रवार शाम जगत राम के यहां मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक राजापुर इटहा मार्ग पर मुनीम पुर के पास पहुंची। पीछे से आ रहे रांग साइड टेंपो ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पीड़ित के भाई आज्ञाराम व पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल को शिवपुर सीएचसी लाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.