साहिबगंज, जून 18 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो हरिणचरा मोड़ के पास टेम्पो की चपेट में आने से चार साल की बच्ची घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार टेम्पो पाकुड़ से तीन पहाड़ की ओर जा रहा था। हरिणचरा मोड़ के पास हरिणचरा गांव की एक बच्ची रूसिका मुर्मू (4) अपने घर से निकल कर दौड़ कर सड़क पार करने के क्रम में टेम्पो की चपेट में आ जाने से घायल हो गयी। रूसिका की दादी सड़क पार दुकान से समान खरीदने गयी थी। दादी के पीछे बच्ची रूसिका भी दौड़ गयी। परिजनों ने घायल बच्ची को ईलाज के लिए बोरियो सीएससी में भर्ती कराया। मौके पर उपस्थित डॉ. सुदामा साह एवं डॉ. पंकज कुमार ने बच्ची का इलाज किया। यह भी पढ़ें- टेम्पू की चपेट में आने से बच्ची घायल यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में सड़क पर दौड़ी मौत, भीषण हादसे में पति-पत्नी समेत 3 मरे; 9 जख्मी अस्पताल में भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की ...