गढ़वा, अप्रैल 28 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर-श्रीबंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर कड़िया राज धाम स्थित तीखे मोड़ पर मंगलवार दोपहर एक टेंपो और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच छात्राओं समेत कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड निवासी रितेश प्रजापति पिता रोहित प्रजापति, चालक प्रदीप प्रजापति पिता विष्णुदेव प्रजापति, पाचाडूमर निवासी गायत्री कुमारी पिता बसंत चेरो, भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी ढेकुलिया टोला की नसीबा खातून पिता अली अहमद मियां, बुका निवासी दुर्गा कुमारी पिता गंगेश्वर यादव, काजल कुमारी पिता सुरेश चंद्रवंशी और ढेकुलिया निवासी शोभा कुमारी पिता कृष्णा बैठा शामिल हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि टेपो में सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.