मोतिहारी, सितम्बर 28 -- कुंडवा चैनपुर निज संवाददाता कुंडवा चैनपुर पुलिस ने सोमवार सुबह गुप्त सूचना पर भारत नेपाल सीमा पर स्थित महंगुआ गांव से एक टेम्पू पर तस्करी कर ले जाये जा रहे 240 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्कर मंदीप मुखिया एवं प्रिंस कुमार पताही थाना क्षेत्र के पताही का रहने वाला है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उस रास्ते से शराब की तस्करी की जा रही है।सूचना पर गश्ती दल को सतर्क करते हुए नाकेबंदी की गयी थी जहां से उक्त गिरफ्तारी हुई।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: 34.945 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Motihari News: 144 बोतल अंग्रेज़ी शराब के साथ दो शराब व्यवसाय...