लातेहार, मार्च 23 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग स्थित हुटाप नर्सरी के समीप रविवार को ग्रामीणों और परिजनों ने लल्लू लोहरा का शव के साथ सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। बता दें कि शनिवार की संध्या सरहुल पर्व मनाकर लौट रहे लोगों से भरी पिकअप वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही टेंम्पो के बीच हुए जोरदार टक्कर में टेंम्पो चालक हुटाप निवासी लल्लू लोहरा की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही पिकअप में सवार दर्जनों लोग घायल हो गए थे। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद लल्लू लोहरा का शव जैसे ही गांव पहुंचा, ग्रामीणों व परिजनों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है। उसकी पत्नी ...