अयोध्या, मार्च 23 -- अयोध्या, संवाददाता। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में टेम्पल म्यूज़ियम के निर्माण के संबंध में बैठक कलेक्ट्रट में आयोजित हुई। बैठक में प्रस्तावित टेम्पल म्यूज़ियम के निर्माण कार्य की प्रगति, स्थल चयन, डिजाइन, पर्यावरण मंजूरी, नाला मार्ग परिवर्तन, मिट्टी परीक्षण एवं आवश्यक सुविधाओं के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि म्यूज़ियम का निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, ताकि यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का प्रमुख केंद्र बन सके। मौके पर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, उपायुक्त प्राधिकरण अनुराज जैन, एडीएम एफआर अमित कुमार भट्ट, डीडी पर्यटन ब्रजेश पाल सिंह मौजूद रहे। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...