चक्रधरपुर, जून 17 -- बंदगांव। बंदगांव- कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत टेबो घाटी के भारंडिया के समीप मंगलवार को हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक नकटी से बंदगांव की ओर जा रहे थे.। जानकारी के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्यारे हसन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेजा. इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है. घायल युवक की पहचान बंदगांव निवासी के रूप में की गई है।थाना प्रभारी प्यारे हसन ने बताया कि एनएच-75 पर टेबो घाटी शुरू होने के स्थान पर चेतावनी स्वरूप साइनबोर्ड लगाया गया है, लेकि...