गोंडा, मई 21 -- नवाबगंज, संवाददाता। सरयू घाट पुलिस चौकी क्षेत्र के लोलपुर गांव में टेबल फैन लगाने के विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। गुस्से में आरोपी भाई इतना अंधा हो गया था कि बड़े भाई के सीने व पेट में लगातार कई वार किए। मरणासन्न स्थिति में पहुंचाने के बाद वह परिजनों को भी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। हमले में घायल बड़े को नाजुक हालत में अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। लोलपुर गांव निवासी पूजा पत्नी सुभाष कनौजिया ने गुरुवार को थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरे पति सुभाष कनौजिया (38) इलेक्ट्रिशियन हैं और बाहर रहते हैं। कुछ दिन पहले ही घर ...