टेबल फैन ठीक करते समय करंट लगने से छात्र की मौत
रुद्रपुर, जुलाई 16 -- पंतनगर, संवाददाता। नगला डेरी निवासी एक छात्र की गुरुवार शाम टेबल फैन ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि 14 वर्षीय आदित्य सिंह पुत्र अंगद सिंह कैंपस स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह घर में खराब हुए टेबल फैन को ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे तेज करंट लग गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन और आसपास के लोग तत्काल उसे गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतक के पिता अंगद सिंह विश्वविद्यालय क्षेत्र में दूध की आपूर्ति का का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.