कन्नौज, मार्च 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के असालताबाद गांव में एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक की छात्रा को शिक्षिका ने सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीट दिया, कि वह टेबल नहीं सुना पाई थी। परिजनों की शिकायत पर शिक्षिका को स्कूल से हटा दिया गया है। क्षेत्र के सरदामई गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार की बेटी माही असालताबाद गांव में चल रहे जेबी पब्लिक एकेडमी में कक्षा एक में पढ़ती है। छात्रा टेबल नहीं सुना सकी इस बात पर गुस्साई शिक्षिका ने उसे लकड़ी से पीट दिया। जिससे वह घायल हो गई। छात्रा के पिता ने स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधक से मामले की शिकायत की है। इस संबंध में विद्यालय के प्रबंधक नवीन चौहान ने बताया कि इस तरह का ऐसा कोई मामला नहीं था। बेवजह तूल दिया गया है। हालांकि शिकायत के बाद आरोपित शिक्षिका को विद्यालय से हटा दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.