रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- पंतनगर। विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में आयोजित स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया। सिंगल्स मुकाबले में डॉ. नीरज बिष्ट ने रोमांचक फाइनल में डॉ. प्रमोद मल्ल को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में बिष्ट ने पहला सेट 21-15 से जीता। इसके बाद मल्ल ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो सेट 21-18 और 21-15 से अपने नाम किए। हालांकि निर्णायक सेटों में बिष्ट ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 21-13 और 21-18 से जीत दर्ज कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। डबल्स वर्ग में डॉ. प्रमोद मल्ल और डॉ. अनिल कुमार की जोड़ी ने डॉ. नीरज बिष्ट और डॉ. आरपी मौर्या को 3-0 (21-15, 21-18, 21-18) से हराकर खिताब जीता। विजेताओं को प्रभारी शारीरिक शिक्षा डॉ. जीएस बोहरा, डॉ. एनके सिंह और योगेश पंत ने सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. ब...