धनबाद, मई 5 -- धनबाद। धनबाद जिला टेबल टेनिस संघ ने अपने प्रथम अध्यक्ष राकेश आस्थाना, सेवानिवृत्त पुलिस आयुक्त, दिल्ली का धनबाद आने पर स्वागत किया। उनके नेतृत्व में ही धनबाद में जिला टेबल टेनिस संघ का गठन किया गया था। धनबाद जिला टेनिस संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश अस्थाना ने कहा कि यहां आने से पुराने दिन याद आ गए। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि संघ आज भी धनबाद में खेल को बढ़ावा दे रहा है। इस अवसर पर संघ के प्रथम सचिव बीसीसीएल के रिटायर जीएम बनारसी प्रसाद, वर्तमान अध्यक्ष जिला टेबल टेनिस संघ अमन राज, मुख्य सतर्कता अधिकारी बीसीसीएल ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर संघ के सचिव साकेत सिन्हा, कृपा शंकर, खुदु दा, मानिक राय, चंद्रकेश, राजीव, शशि, ओम प्रसाद, अशोक सहाय, सुमंतो, शत्रुजीत, विनोद, शादाब अहमद, संजीव सागर, अभिषेक, अंजन, अजय मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.