रांची, जून 17 -- रांची। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में अरसल खान ने अंडर-13 सिंगल्स में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि फैजल खान अंडर-13 और 15 में रनर-अप रहे। वहीं, अलीसाद खान ने अंडर-17 और 19 सिंगल्स दोनों वर्गों में पहला स्थान जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। प्राचार्या समिता सिन्हा ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...