टेबल टेनिस में सत्यम गिरी व देवर्षिका बने चैम्पियन
कानपुर, मई 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता ग्रीनपार्क स्टेडियम में द्वितीय कानपुर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का रविवार को समापन हुआ। जिसमें फाइनल राउंड के मुकाबले खेले गए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।चैम्पियनशिप में हुए अंडर-15 बालिका वर्ग के फाइनल में प्रेक्षा तिवारी ने आराध्या को 11-7, 11-8 से हराकर खिताब जीता। बालक वर्ग में विहान ने दुर्वांक को 11-6, 8-11, 11-6 से पराजित कर विजेता बने। अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में देवर्षिका शुक्ला ने प्रेक्षा तिवारी को 11-3, 11-2 से और बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता ने दक्ष खंडेलवाल को 11-2, 11-8 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में अबाना लायल ने कावी शाह को 11-8, 12-10 से और बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता ने उज्जवल अवस्थी को 11-4, 12-10 से हराया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.