बुलंदशहर, सितम्बर 10 -- हापुड़ के एसएसवी इंटर कॉलेज में सात और आठ सितंबर को आयोजित मेरठ मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज केशोपुर सठला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। प्रतियोगिता के आधार पर विद्यालय के नौ खिलाड़ियों का चयन प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनमें चार छात्राएं और पांच छात्र शामिल हैं। प्रदेशीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 23 सितंबर से बरेली में किया जाएगा। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य अनिल त्यागी ने चयनित खिलाड़ियों और खेल शिक्षक रूपक कुमार को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उपहार भी प्रदान किए। मंच संचालन मनोज कुमार चौरसिया ने किया। खिलाड़ियों और शिक्षकों का मि...