टेबल टेनिस में यूपी पुलिस का डबल धमाका, बैडमिंटन में भी दमदार आगाज
लखनऊ, मई 11 -- ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर में उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला। मेजबान यूपी ने टेबल टेनिस स्पर्धा के पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम कर श्रेष्ठता साबित की, वहीं बैडमिंटन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। टेबल टेनिस: मिजोरम और मणिपुर को दी मात
टेबल टेनिस में पुरुष वर्ग का मुकाबला केडी सिंह बाबू स्टेडियम के टेबल टेनिस कॉम्प्लेक्स में खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में यूपी पुलिस ने मिजोरम को 3-0 से एकतरफा शिकस्त दी। युगल वर्ग में सुब्रत राज और अरविंद चौधरी की जोड़ी ने मिजोरम के एच. लाल पुनिया और अल्बर्ट एलसी को सीधे सेटों में 11-3, 12-10, 11-5 से हराया। एकल मुकाबलों में राहुल चौधरी ने कड़े संघर्ष में आर. लालसांगजुआला को मात दी, जबकि अरविंद ने अल्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.