टेबल टेनिस में बरेली तो बैडमिंटन में शाहजहांपुर ने मारी बाजी
बरेली, अगस्त 11 -- बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को हुई मंडलीय विद्यालयी बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। टेबल टेनिस के छह में से पांच वर्गों में बरेली की टीम ने विजेता बनकर अपना परचम लहराया। वहीं बैडमिंटन में शाहजहांपुर ने बाजी मारी। शाहजहांपुर ने छह में से चार वर्गों में खिताब अपने नाम किए, जबकि बरेली को दो वर्गों में जीत मिली। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के संयोजन में बालक-बालिका वर्ग की मंडलीय विद्यालयी बैडमिंटन एवं बालक वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता और इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज के संयोजन में बालिका वर्ग की मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई, जिसमें मंडल के चारों जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.