हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- हल्द्वानी। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय रैंकिंग प्रतियोगिता में देहरादून के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए गए। मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-15 बालक वर्ग में देहरादून के आदिश नौटियाल प्रथम, नैनीताल के चिराग द्वितीय और हर्षित मेहता व रुद्रांश गौर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में देहरादून की कायरा भंडारी और नैनीताल की मानवी कोरंगा पहले दूसरे स्थान पर रहीं। अंशिका नेगी व काव्या को तीसरा स्थान मिला। अंडर-17 बालक वर्ग में देहरादून के आरव नेगी विजेता बने, जबकि नैनीताल के एकलव्य ढींगरा उपविजेता रहे। यह भी पढ़ें- मानवी, काव्या और शार्दुल बने चैंपियन बालिका वर्ग में देहरादून की कायरा भंडारी पहले, नैनीताल ...