टेबल टेनिस में डीएवी गांधीनगर का दबदबा
रांची, अगस्त 26 -- रांची। डीएवी गांधीनगर की मेजबानी में आयोजित सीबीएसई राज्यस्तरीय/जोनल स्तरीय क्लस्टर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डीएवी गांधीनगर का दबदबा रहा। बालक अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक मिला। वहीं, अंडर-19 बालिका और बालक दोनों वर्गों में भी मेजबान टीम पहले स्थान पर रही। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी विद्यालयों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, आयोजन समिति एवं विद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर मुख्य खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार, स्वाति शिप्रा, निशा कुमारी मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- अंडर-14 व अंडर 17 बालक वर्ग में डीएवी बुंडू बना चैंपियन प्रतियोगिता के विजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.