मुरादाबाद, दिसम्बर 22 -- प्रयागराज में आयोजित टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ी उपविजेता रहे। एचबी मेमोरियल यूपी मास्टर्स टीटी चैंपियनशिप का आयोजन प्रयागराज में किया गया, जिसमें महिला वर्ग में 40 प्लस आयु वर्ग में शहर की पल्वी सिंगल उपविजेता रहीं। पुरुष वर्ग 50 प्लस में नीरज गुप्ता और 60 प्लस आयु वर्ग में उपेंद्र अग्रवाल उपविजेता रहे। खिलाड़ी अनिल सेन ने बताया कि जनपद के खिलाड़ी टेबल टेनिस में कमाल कर रहे हैं। नए खिलाड़ी भी अब प्रतियोगिता में अच्छा कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.