टेबल टेनिस में चिंटल्स स्कूल बना चैम्पियन
कानपुर, जुलाई 7 -- कानपुर। किदवई नगर स्थित सेंट थॉमस स्कूल में मंगलवार को दो दिवसीय सीआईएससीई जोनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन हुआ। प्रतियोगिता में द चिंटल्स स्कूल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप का खिताब जीता। प्रतियोगिता में कानपुर दक्षिण जोन के नौ विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में द चिंटल्स स्कूल ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में खिताब जीता। वहीं, बालिका वर्ग में भी द चिंटल्स स्कूल ने अंडर-14 में विजेता और अंडर-19 में उपविजेता का खिताब जीता। बालक वर्ग के अंडर-14 में द चिंटल्स स्कूल प्रथम व सेंट थॉमस स्कूल द्वितीय रहा। अंडर-17 में द चिंटल्स स्कूल प्रथम व स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल द्वितीय और वेंडी एकेडमी हाईस्कूल व सेंट थॉमस स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 में द चिंटल्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.