मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं। आरडीएस कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को टेबल टेनिस के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में केशव कुमार ने अंकित कुमार को पराजित कर विजेता का खिताब जीत लिया। महिला सिंगल्स में पुतुल कुमारी ने तृप्ति सेन को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।शतरंज के पुरुष वर्ग में चार चक्रों के बाद आदित्य गुप्ता 4 अंक के साथ प्रथम, हर्ष कुमार 3.5 अंक के साथ द्वितीय एवं नितेश कुमार 3 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 4 चक्रों के बाद अंशिका 3 अंक प्राप्त कर विजेता बनीं। तृप्ति सेन 2 अंक अर्जित कर उप विजेता रहीं। गुरुवार को एथलेटिक्स की प्रतियोगिता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.