भदोही, अगस्त 28 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन गुरुजनों ने किया। प्राचार्य प्रो. माया ने कहा कि खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने को गत सप्ताह महाविद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। टेबल-टेनिस प्रतियोगिता विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार भदोही राहुल मिश्र संग प्राचार्य ने किया। क्रीड़ा परिषद के सचिव बृजेश कुमार ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया ज...