मुरादाबाद, दिसम्बर 8 -- शहर निवासी टेबल टेनिस खिलाड़ी कुणाल अरोड़ा ने एकबार फिर शहर का नाम रोशन किया है। दो से चार दिसंबर तक टीटी सेकंड नेशनल पैरा रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। आयोजन समा इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स वडोदरा ( गुजरात ) में हुआ। एक बार फिर से कुणाल अरोड़ा ने अपने जोश और जुनून के साथ अपनी मेंस केटेगरी आठ में खेलते हुए सिंगल के ग्रुप मैच में शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कुणाल अरोड़ा का मुकाबला कर्नाटक के डा. अजय से हुआ। जिसमें कुणाल ने अपने आत्म विश्वास से शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद अपनी केटेगरी में इंडिया में नंबर एक खिलाड़ी भी बनने का रिकार्ड कायम रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.