टेबल टेनिस चैंपियनशिप पटना में 24 से
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, वसं। सिद्धेश्वर प्रसाद सिन्हा मेमोरियल द्वितीय बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 24 से 27 सितंबर तक पटना में होगा। आयोजन पटना जिला टेबल टेनिस संघ करा रहा है। मुजफ्फरपुर जिला सचिव टेबल टेनिस के सचिव पंकज भसीन एवं कोच राजीव कुमार ने बताया कि इंट्री की अंतिम तिथि 18 सितंबर तक है। नए खिलाड़ियों के लिए वर्ष 2026-27 का रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये है, जो 18 सितंबर तक जमा करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.