कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर। खेल निदेशालय उप्र ने दो दिवसीय मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया। शनिवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें बालक व बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान उप्र टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पदक देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव संजय टंडन, खेल निदेशालय के उपक्रीड़ा अधिकारी अमित पाल, ग्रीनपार्क की कोच अभिसारिका यादव, अनिल वर्मा, सीता वर्मा, अजय सिंह, मयंक, हर्ष समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.