आरा, दिसम्बर 23 -- आरा,निज प्रतिनिधि। अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के तहत टेबल टेनिस, कुश्ती व एथलेटिक्स के विभिन्न वर्गों में जगजीवन कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जगजीवन कॉलेज की महिला टीम ने एमएम महिला कॉलेज को पराजित कर विजय प्राप्त की तो इसी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में जगजीवन कॉलेज की पुरुष टीम उपविजेता रही। वहीं एसपी जैन कॉलेज, सासाराम में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जगजीवन कॉलेज का छात्र मोहित शर्मा ने द्वितीय व उज्जवल तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। महाराजा कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कॉलेज का छात्र नीतीश कुमार ने 400 मीटर में द्वितीय स्थान 1500 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का मान बढ़ाया। सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.