टेबलेट की डिजिटल ऑडिट से खुलेगी शिक्षकों की पोल
अलीगढ़, जुलाई 20 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को डिजिटल लर्निंग और ऑनलाइन हाजिरी के लिए दिए गए टैबलेट अब विभागीय रडार पर हैं। शासन को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कई शिक्षक इस सरकारी डिवाइस का उपयोग बच्चों को पढ़ाने के बजाय निजी मनोरंजन, सोशल मीडिया और अन्य गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में कर रहे हैं। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों के स्तर से अब इन टैबलेट की गहन पड़ताल और डिजिटल ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया है。
डिजिटल ऑडिट की प्रक्रिया निर्देशों के क्रम में एमडीएम और डिजिटल हाजिरी के साथ पढ़ाई का ऑडिट किया जाएगा। शिक्षा विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम टैबलेट के यूसेज डेटा की जांच करेगी। इससे यह साफ पता चल जाएगा कि शिक्षक ने पूरे दिन में टैबलेट को कितन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.