हाजीपुर, दिसम्बर 22 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र हाजीपुर-महनार पथ पर चांदपुरा थाना के समीप चांदपुरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक सीएनजी टेंपो पर लदे 30 लीटर देसी एवं 180 एमएल विदेशी शराब शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष बिट्टु कुमार ने बताया कि टेंपो बिदुपुर की तरफ से महनार की ओर जा रहा था। जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस बल से पकड़ लिया और पकड़े गए टेंपो की तलाशी लेने पर उसमें देसी और विदेशी शराब बरामद हुआ। टेंपो में सवार कारोबारी चेचर गांव निवासी विजेंद्र पासवान के पुत्र रमेश कुमार है। जबकि दूसरा एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोर है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...