गढ़वा, मई 2 -- गढवा। झारखंड की टेनिस बॉल क्रिकेट टीम का चयन रविवार और सोमवार को होगा। चयन शिविर में 14, 17 और 19 आयु वर्ग में टीम चयन के लिए यह शिविर राजधानी रांची के धुर्वा स्थित झारखंड क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में आयोजित किया गया है। चयन शिविर में भाग लेने को इच्छुक खिलाड़ी पूर्वाह्न नौ बजे खेल मैदान में पहुंच पंजीकरण करा सकते हैं। चयन शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र दिनांक 15 जून 2026 तक प्रत्येक वर्ग के लिए गणना की जाएगी। प्रत्येक खिलाड़ी को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। खिलाड़ी आयोजन स्थल पर वरुण कुमार सिंह से मोबाइल नंबर 9798304430, शाकिब आलम से 8789243131 और पंकज ठाकुर से 9334904903 सम्पर्क कर भाग ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.