देहरादून, अप्रैल 13 -- प्रोफेशनल प्रिमियर टेनिस लीग (पीपीटील) की ओर से आयोजित टेनिस प्रतियोगिता में टापस्पिन टाईटंस (देहरादून) ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फील्ड क्लब उदयपुर में 9अप्रैल से 12अप्रैल के बीच आयोजित प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से लगभग 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया व रिकार्ड सफलता प्राप्त की। एसोसिएशन पदाधिकारी हेमकुमार पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता की टीम चैम्पियनशिप में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में 8 खिलाड़ी रहे। टीम चैम्पियनशिप में टापस्पिन टाईटंस देहरादून ने सेमीफाइनल में पिंक वारियर्स को 2-1 से हराया। फाइनल में टापस्पिन टाईटंस देहरादून को टीए आल स्टार्स जयपुर से 2-1 से शिकस्त मिली। यह भी पढ़ें- उदयपुर में पीपीटीएल सीजन 3 में देहरादून की टॉपस्पिन टाइटंस बन...