देहरादून, मार्च 19 -- शांति टेनिस अकादमी डालनवाला में चल रही इंडियन ट्री जूनियर्स आईटीएफ(जे 60) टेनिस प्रतियोगिता के पांचवें दिन गुरुवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में देश-विदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। बालक वर्ग के सिंगल्स मुकाबलों में कोर्ट नंबर-01 पर यस्विन दहिया ने आदित्य मौर को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कोर्ट नंबर-02 पर ओम वर्मा ने सिवतेज सिरफुले को 6-2, 7-6(2) से पराजित किया। कोर्ट नंबर-03 पर देव विपुल पटेल ने आरव चावला को 6-3, 6-2 से हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया। बालिका वर्ग में कड़े मुकाबले देखने को मिले। कोर्ट नंबर-01 पर यूएसए की स्वनिका राय ने भारत की दिया चौधरी को 4-6, 6-3, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कोर्ट नंबर-0...