अल्मोड़ा, मार्च 11 -- देहरादून में टेनिस के प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मजखाली निवासी उत्तराखंड राज्य टेनिस संघ के महासचिव सुमित गोयल को निदेशक नियुक्त किया गया है। सुमित गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता 15 मार्च से देहरादून स्थित शांति टेनिस अकादमी में शुरू होगी। निदेशक बनने पर गौरव पांडे, गोपाल बवाड़ी, डॉ. महिराज मेहरा, चारू शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, प्रभात मेहता, अरविंद साह ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...