नई दिल्ली, मार्च 31 -- टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेश भाजपा में शामिल --------------केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने दिलाई सदस्यता, कहा भारत का नाम किया रोशन-भाजपा के जरिए देश के लिए करूंगा काम - पेस------------नईदिल्ली। विशेष संवाददताभारतीय टेनिस के महान खिलाड़ूी लिएंडर पेस भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने पेस को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार व भाजपा सांसद व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।अपने शानदार कैरियर से भारतीय टेनिस की कई पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले लिएंडर पेस अब भाजपा के जरिए अपनी नई राजनीतिक पारी खेलेंगे। वह फिलहाल चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। 51 वर्ष के पेस ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा च...