टेनरी में लगी आग, कर्मचारी भागे
कानपुर, जून 18 -- चकेरी। जाजमऊ में एक टेनरी के स्प्रे डिपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें निकलने से वहां पर काम कर रहे कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर भागे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की दो गाड़ियों ने आग बुझाई। आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। चमनगंज के फहीमाबाद निवासी यासीन की जाजमऊ के संजय नगर में न्यू ग्लोब नाम से टेनरी है। कर्मचारियों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर टेनरी के स्प्रे डिपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिससे निकली चिंगारी वहां पर रखे केमिकल पर गिरी। जिसके बाद आग लग गई। पहले तो कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ने के बाद कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से उठ रहे धुएं से आसपास के लोग परेशान रहे। जाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.