कानपुर, मार्च 21 -- चकेरी। जाजमऊ स्थित एक टेनरी में काम करने के दौरान कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजा देने की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मूलरूप से बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर निवासी 40 वर्षीय कारूराम भल्ला स्टेट स्थित रॉयल इंटरनेशनल टेनरी में काम करते थे। परिवार में पत्नी सरिता देवी व तीन बेटे गौतम कुमार, गंभीर कुमार, रंधीर कुमार और बेटी अनुराधा हैं। वह छबीलेपुरवा में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहे थे। पत्नी सरिता ने बताया कि शनिवार सुबह ईद पर टेनरी बंद होने के बाद भी टेनरी संचालक ने उन्हें फोन कर टेनरी की देखभाल करने को कहा। इसके बाद कारूराम सुबह 8 बजे टेनरी पहुंचे। दोपहर में उनका बड़ा बेटा गौतम खाना देने टेनरी पहुंचा...