उन्नाव, जनवरी 4 -- उन्नाव। माघ मेले को लेकर शासन ने प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर कड़ी निगरानी के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जनपद में टेनरी संचालक प्रशासन की निगरानी को चकमा देने के लिए नित नए तरीके आजमा रहे हैं। रात के अंधेरे में चोरी-छिपे पानी बहाने के बाद अब वे पानी में उठने वाले झाग को हटाने के लिए नाव सवार श्रमिकों का सहारा ले रहे हैं। प्रयागराज में तीन जनवरी से माघ मेले की शुरुआत हो चुकी है। 15 फरवरी तक चलने वाले इस मेले के दौरान श्रद्धालु गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगा सकें, इसके लिए शासन ने रोस्टर जारी कर हर प्रमुख स्नान से पहले प्रदूषित जल के उत्प्रवाह को रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पहले प्रमुख स्नान से पहले, 31 दिसंबर को सीईटीपी व ड्रेनों के मुहाने टैप कर दिए गए थे। डीएम गौरांग रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.