टेनई नहर पुल में फंसा मिला युवक का निर्वस्त्र शव
उन्नाव, जून 3 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम टेनई नहर पुल के पास शारदा नहर मेन ब्रांच में एक युवक का निर्वस्त्र शव फंसा मिला। पानी कम होने पर ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया गया है।बुधवार शाम नहर का जलस्तर कम होने के दौरान ग्रामीणों ने टेनई नहर पुल के समीप पानी में एक शव फंसा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि शव एक युवक का है, जिसके शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था। यह भी पढ़ें- नहर के समीप मिला युवक का शव , पहचान में जुटी पुलिस ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। लंबे समय तक पानी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.