प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- प्रतापगढ़। टेढ़े पंजों के साथ पैदा हुए नवजात बच्चों के इलाज के लिए चल रहे क्लब फुट कार्यक्रम के तहत अनुष्का फाउंडेशन ने बुधवार को राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में सपोर्टिव सुपरविजन व प्रशिक्षण आयोजित किया। जिसमें 13 बच्चों को प्लास्टर लगाया गया, 4 बच्चों की टेनोटॉमी (एक छोटा सा चीरा लगाया गया) और 10 बच्चों को जूते दिए गए। मास्टर ट्रेनर ने डॉक्टरों सहित अन्य स्टॉफ को इलाज की नई विधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. अवंतिका पांडेय, डॉ. अतुल सरोज, डॉ. अक्षत पांडे, डॉ. विमल सिंह, डॉ. शिवम गुप्ता और 1 कास्टिंग तकनीशियन आनंद यादव को मास्टर ट्रेनर डॉ. अवनीश सिंह ने प्रशिक्षित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.