लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता शहर को भिक्षावृत्ति के कलंक से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने फिर अभियान शुरू किया है। शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश पर गठित विशेष टास्क फोर्स ने टेढ़ी पुलिया पुल के नीचे अवैध रूप से डेरा डाले बैठे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुल के नीचे की पूरी जगह को खाली कराया गया और वहां रह रहे लोगों को भिक्षावृत्ति छोड़ स्वावलंबन की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी और एसीएम-7 के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, गुडंबा थाने की पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने टेढ़ी पुलिया पुल के नीचे धावा बोला। टीम ने वहां अस्थाई रूप से रह रहे महिला-पुरुषों को समझाया कि वे आसपास के क्षेत्रों में भिक्षावृत्ति न करें। प्रशासन का उद्देश्य इन्हें केवल हटाना नहीं, बल्कि विभिन्न सरकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.