गोंडा, मार्च 15 -- गोण्डा। कटरा ब्लॉक के कटुआनाला ग्राम पंचायत सहित आसपास के गांवों के छात्रों और ग्रामीणों ने टेढ़ी नदी में गंदे नाले का पानी गिराए जाने के विरोध में जलसत्याग्रह शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि विकास खंड हुजूरपुर की ग्रामसभा ज्ञानापुर में जिला पंचायत निधि से बन रही नाली का दूषित पानी सीधे टेढ़ी नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी के प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी पशुओं के उपयोग में आता है, ऐसे में दूषित पानी से पशुओं में बीमारी फैलने और लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की आशंका है। साथ ही इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की बात भी कही जा रही है। लोगों के अनुसार टेढ़ी नदी धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, जहां आसपास के कई गांवों की मूर्तियां त्योहारों के दौरान विसर्जित की जाती हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.