बलरामपुर, मार्च 10 -- हर्रैया सतघरवा (बलरामपुर), संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टेढ़ीप्रास में तेंदुए ने एक बछिया पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। टेढ़ीप्रास निवासी तिलकराम के घर के सामने गाय के साथ एक बछिया बंधी हुई थी। उसी दौरान अचानक तेंदुआ आया और बछिया पर हमला कर उसे मुंह में दबाकर ले गया। गाय की तेज आवाज सुनकर तिलकराम बाहर निकले और टॉर्च की रोशनी में देखा कि तेंदुआ बछिया को लेकर जा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए तेंदुए का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में छिप गया। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही गांव के रामू, पतिराम यादव, गोली, दिनेश कुमार, जगतराम, गुरु प्रसाद, अनिरुद्ध प्रसाद, सालिकराम, लव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.